Homeचैनपुरछत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक...

छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई

कैमूर: गेहूं चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डीहां गांव में छत पर गेहूं चोरी करने की कथित कोशिश के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छत पर चढ़े एक व्यक्ति को देखकर जब युवक ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले को लेकर घायल पवन कुमार की मां सिरवंती देवी, पत्नी गोपाल बिंद, ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर गांव के ही हलचल बिंद के खिलाफ शिकायत की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आवेदन में सिरवंती देवी ने आरोप लगाया है कि हलचल बिंद उनके घर की छत पर गेहूं चोरी करने के इरादे से चढ़ा था। इसी दौरान उनके पुत्र पवन कुमार की नजर उस पर पड़ गई। आरोप है कि पकड़े जाने के डर से हलचल बिंद ने पवन कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। इसके बाद उसकी मां ने चैनपुर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: चोरी की कोशिश और मारपीट से संबंधित आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। मामले में पुलिस जांच जारी है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments