Homeचैनपुरपुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, महिला समेत दो घायल; 10 लोगों...

पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, महिला समेत दो घायल; 10 लोगों पर प्राथमिकी

चैनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, 10 लोगों पर FIR

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़ी तकिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ चैनपुर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर कुल 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पहले पक्ष ने चार लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप
बड़ी तकिया गांव निवासी बिशुनी बिंद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 8 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह अपनी मड़ई में बैठे थे। इसी दौरान गांव के साहेब खान, रौनक खान, उनके पिता आलमगीर खान तथा नीतीश यादव वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। आवेदन के अनुसार, मारपीट में बिशुनी बिंद के पैर में गंभीर चोट लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घायल बिशुनी बिंद इसके बाद चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उन्होंने घटना के पीछे पूर्व से चले आ रहे विवाद को मुख्य कारण बताया है।

दूसरे पक्ष की महिला ने छह लोगों पर लगाया आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष की समसा बेगम, पति आलमगीर खान, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 9 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के संजय यादव, बिशुनी बिंद, रमेश बिंद, मर्चाई यादव, रामाशीष बिंद और रामाश्रय बिंद कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। महिला के अनुसार, बचने के लिए जब वह घर के अंदर चली गईं तो आरोपी कथित रूप से घर में भी घुस आए और उनके साथ मारपीट की। आवेदन में घर में रखे गहने और 20 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर शुरू की कार्रवाई
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments