Home चैनपुर पैक्स चुनाव में मतदाताओं का बड़ा फैसला, डूमरकोन से संजय यादव बने...

पैक्स चुनाव में मतदाताओं का बड़ा फैसला, डूमरकोन से संजय यादव बने नए अध्यक्ष 36 मतों से दर्ज की जीत

डूमरकोन पैक्स चुनाव में बदलाव, संजय यादव बने अध्यक्ष | चैनपुर कैमूर न्यूज़

Bihar / कैमूर (चैनपुर): लोकतंत्र की असली ताकत मतदाता होते हैं—जो चाहे उसे सत्ता से उतार दें और जिसे चाहे उसे जिम्मेदारी सौंप दें। यह बात चैनपुर प्रखंड अंतर्गत डूमरकोन पैक्स चुनाव में पूरी तरह सच साबित हुई, जहां मतदाताओं ने बड़ा बदलाव करते हुए संजय यादव को नया पैक्स अध्यक्ष चुन लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लगातार दो बार से अध्यक्ष पद पर काबिज चंद्राइत यादव को इस बार मतदाताओं ने करारा झटका दिया। चुनाव परिणाम में संजय यादव को 422 मत प्राप्त हुए, जबकि चंद्राइत कुमार को 386 मत मिले। इस तरह संजय यादव ने 36 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान
शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 4:30 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। डूमरकोन पैक्स क्षेत्र में कुल 1153 मतदाता थे, जिनमें से 884 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 मत अमान्य घोषित किए गए।

रात 11 बजे तक चली मतगणना
मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रखा गया। इसके पश्चात शाम 7:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई, जो रात 11:00 बजे तक चली। परिणाम घोषित होने के बाद चैनपुर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शुभम प्रकाश ने विजेता अध्यक्ष एवं सभी विजेता सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपे।

डूमरकोन पैक्स सदस्य पद पर विजेता घोषित किए गए सदस्यों में—
एससी-एसटी वर्ग: जितेंद्र सिंह, पार्वती देवी
पिछड़ा वर्ग: अखिलेश कुमार, पुष्पा कुमारी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग: इंद्र बहादुर कुमार, मीरा देवी
सामान्य वर्ग: वीरेंद्र यादव, पप्पू सिंह, सनोज कुमार, गीता देवी एवं अंजू कुमारी

बीडीओ ने दी जानकारी
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही। मतगणना के बाद सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है।

Exit mobile version