Homeमोहनियापेशेवर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपियों की संपत्ति की जांच...

पेशेवर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपियों की संपत्ति की जांच शुरू

मोहनिया में 3 अपराधियों की संपत्ति जांच शुरू, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bihar: कैमूर जिले में पेशेवर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अब आर्थिक स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है। आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति की पहचान कर उसे जब्त करने की दिशा में पुलिस ने तीन आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई की जानकारी सामने आते ही अपराधियों और उनके सहयोगियों में हड़कंप की स्थिति है।  जांच के दायरे में मोहनिया के वार्ड संख्या 15, इस्लामगंज निवासी मनीर गद्दी के पुत्र सद्दाम गद्दी, इलियास अंसारी के पुत्र कल्लू मियां उर्फ सकली अंसारी तथा वार्ड संख्या 11, बरकत नगर निवासी निजामुद्दीन इंद्रिसी के पुत्र सलामुद्दीन इंद्रिसी शामिल हैं।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि बीएनएस की धारा 107 के तहत पेशेवर अपराधियों द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति की जांच कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। न्यायालय से संपत्ति जब्त करने का आदेश प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में सोमवार को संबंधित आरोपियों के वाहनों, प्लॉट और मकानों की जांच की गई। जांच के दौरान अंचल अधिकारी के साथ पुलिस एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अचल संपत्तियों से संबंधित जानकारी अंचल कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस ने आरोपियों के नाम से पंजीकृत वाहनों की जानकारी जुटाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय से भी रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा रजिस्ट्री कार्यालय, बैंक और अन्य विभागों से उनके नाम दर्ज जमीन, मकान, फ्लैट एवं दूसरी संपत्तियों का ब्योरा लिया जा रहा है। जांच में आरोपियों की घोषित आय, वास्तविक आय के स्रोत और आयकर रिटर्न में दर्ज जानकारी का भी मिलान किया जाएगा। आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक पाई जाने वाली संपत्तियों की विस्तृत जांच के बाद यदि उनके अवैध तरीके से अर्जित होने की पुष्टि होती है, तो न्यायालय के निर्देश पर उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस आर्थिक कार्रवाई को पेशेवर अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। संपत्ति की जांच और संभावित जब्ती की कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments