Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
परिजनों के अनुसार, छात्रा 19 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे घर से पढ़ाई के लिए चैनपुर स्थित स्कूल गई थी। स्कूल जाने के बाद वह शाम तक घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर छात्रा को खोजने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लगातार तलाश के बावजूद जानकारी नहीं मिलने पर छात्रा के पिता चैनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चैनपुर पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा के संभावित ठिकानों और उससे जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए उसकी तलाश में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।



