Homeकुदराकुदरा में मोबाइल दुकान का शटर काटते ही पुलिस ने दबोचा, कटर...

कुदरा में मोबाइल दुकान का शटर काटते ही पुलिस ने दबोचा, कटर मशीन के साथ युवक गिरफ्तार

कुदरा में मोबाइल दुकान में चोरी की कोशिश, कटर मशीन के साथ युवक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर, कुदरा बाजार में मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरी की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के खरहरी गांव निवासी सत्येंद्र मंडल के पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई बैटरी चालित कटर मशीन भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर की गई। मामले की जांच में कुदरा थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी। इस कार्रवाई में कुदरा की अपर थानाध्यक्ष राबिया हुस्ना की सूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान में अहम भूमिका रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

आधी रात को शटर काटकर दुकान में घुसने की थी तैयारी

मामला 2 अगस्त की रात का है। कुदरा बाजार स्थित चतुर्भुज मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए एक युवक बैटरी चालित कटर लेकर पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, उसने दुकान के शटर में लगे दोनों तालों को काट दिया और शटर का करीब आधा हिस्सा भी काट चुका था। दुकान मालिक पवन गुप्ता के अनुसार, संदिग्ध युवक रात करीब 12:40 बजे दुकान के पास पहुंचा और लगभग 1:48 बजे तक वहां मौजूद रहा। वह काफी देर तक शटर और तालों को कटर से काटता रहा। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले लवकुश रस्तोगी की नजर उस पर पड़ गई। आहट मिलने पर उन्होंने छत से नीचे देखा तो एक व्यक्ति दुकान का शटर काटता नजर आया। पकड़े जाने की आशंका में आरोपित मौके से भाग गया और दुकान में चोरी की कोशिश नाकाम हो गई।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपित की पहचान की दिशा में जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सीसीटीवी में नजर आ रहा युवक रोहतास जिले के करगहर क्षेत्र में देखा गया है। अपर थानाध्यक्ष राबिया हुस्ना के पूर्व में करगहर थाना क्षेत्र में कार्य करने के अनुभव और स्थानीय स्तर पर विकसित सूचना तंत्र से पुलिस को आरोपित तक पहुंचने में मदद मिली। इसके बाद पुलिस ने अनिकेत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज ने पहुंचाया अपराध तक
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अनिकेत कुमार बीएससी का छात्र है। बताया जा रहा है कि गलत संगत के कारण वह ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में पड़ गया और उस पर कर्ज हो गया। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने पिता से 5,000 रुपये लिए थे। पुलिस के अनुसार, इसी रकम से उसने कटर मशीन खरीदी और चोरी की कोशिश की। मामले को लेकर कुदरा थाना कांड संख्या 347/26, दिनांक 02 अगस्त 2026 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 334(1), 303(2) एवं 62 के तहत दर्ज की गई थी। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments