Home जमुई पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजद पर जमकर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजद पर जमकर साधा निशाना

Bihar: जमुई, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी केंद्रीय मंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार जमुई पहुंचे। जंहा एक निजी विवाह भवन में उनके सम्मान में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जंहा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी के द्वारा कहा गया की 18 वर्षों में सीएम नीतीश कुमार के द्वारा बिहार को बदलने का काम किया गया है. इसके साथ ही राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री काल में क्या होता था यह बिहार में सब को पता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआगे उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में राजद को सत्ता का सुख अब नहीं मिलने वाला है। वही बिहार में शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े अधिकारी शराब का सेवन करते हैं। शराब पीने के मामले में मजदूर और गरीबों को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब तस्कर नहीं पकड़ा जा रहा है। मेहनत और मजदूर करने वाले मजदूर गिरफ्तार किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए का परचम लहराएगा। धारा 370 लागू होने के बाद जम्मू कश्मीर में अमन चैन कायम हुआ है। विरोधी 370 धारा को खत्म करने की बात करते हैं। वैसे बात करने वाले लोग पाकिस्तान के समर्थक हैं।

आगे कहा की प्रदेश में जमीन सर्वे का कार्य हो रहा है। 70 प्रतिशत जमीन पर राजद के लोगों का कब्जा है। ईमानदारी से न्याय होना चाहिए। गरीबों के जमीन को मुक्त किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हम के जिलाध्यक्ष दामोदर मांझी ने किया। इस अवसर पर हम पार्टी के सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, नवादा के हम के जिलाध्यक्ष अशोक मांझी, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, रालोसपा जिलाध्यक्ष अरुण मंडल, हम की महिला जिलाध्यक्ष तुलसी देवी, जदयू के खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, शिवटहल मांझी, नारायण मांझी, भोला मांझी, मनोज मांझी, पवन मांझी, सुरेंद्र मांझी समेत एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Exit mobile version