Home चैनपुर पूजा से लौट रही लड़की से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, शिकायत...

पूजा से लौट रही लड़की से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, शिकायत करने पहुंचे युवकों पर हमला; दो घायल, एक की हालत नाजुक

कैमूर में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, दो घायल; एक की हालत गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पूजा करके घर लौट रही एक लड़की के साथ कथित तौर पर की गई बोलबाजी का विरोध करना दो युवकों को भारी पड़ गया। शिकायत करने पहुंचे दोनों पर हमला कर दिया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

लड़की का पीछा कर की गई कथित बोलबाजी
पुलिस को दिए गए फर्द बयान के अनुसार, 25 मार्च की सुबह करीब 10 बजे पीड़ित परिवार की एक लड़की गांव के मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही सुहैल शाह और बबलू शाह उसका पीछा करते हुए कथित तौर पर बोलबाजी करने लगे।
घर पहुंचने के बाद लड़की ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। इसके बाद अंकुर तिवारी और उनके भतीजे श्रवण तिवारी शिकायत लेकर आरोपी सुहैल शाह के घर पहुंचे और उसके पिता अलीशेर शाह से बात करने लगे।

शिकायत करने पर शुरू हुई मारपीट
आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और अलीशेर शाह, उसके पुत्र समेत घर के अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में अंकुर तिवारी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि श्रवण तिवारी को भी चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए चंदौली स्थित कमलापति त्रिपाठी अस्पताल ले गए। वहां सीटी स्कैन में अंकुर तिवारी के सिर में खून जमने की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज
परिजन अंकुर तिवारी को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वे अभी भी बेहोशी की हालत में हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई
मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलीशेर शाह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को विधि विरुद्ध निरुद्ध किया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version