Homeदुर्गावतीकैमूर में 37 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, तीन गिरफ्तार; सासाराम से...

कैमूर में 37 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, तीन गिरफ्तार; सासाराम से यूपी ले जाने की थी तैयारी

कैमूर में 37 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, तीन गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले में दुर्गावती थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 37 मवेशियों से लदे एक कंटेनर को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मवेशियों को कंटेनर में क्रूरतापूर्वक बांधकर सासाराम से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

पुलिस को सोमवार, 21 सितंबर 2026 की रात करीब 12:55 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर के जरिए बड़ी संख्या में मवेशियों को सासाराम से उत्तर प्रदेश की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए कैमूर एसपी के निर्देश पर दुर्गावती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने दुर्गावती थाना क्षेत्र में NH-19 पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर BR24GC5297 को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर कुल 37 मवेशी क्रूरतापूर्वक बांधे हुए पाए गए। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर और सभी मवेशियों को जब्त करते हुए उसमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

तीन आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान:

1. वसीम खान, चालक, अकील खान का पुत्र, अंसार नगर थाना भूली, जिला धनबाद (झारखंड)
2. मो. शहबाज, सह चालक, मो. अख्तर का पुत्र
3. मो. सलीम, सह चालक, स्व. उस्मान का पुत्र, दोनों थाना एवं जिला हजारीबाग (झारखंड) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से एक कंटेनर और 37 मवेशी बरामद किए हैं। मामले को लेकर दुर्गावती थाने में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि 37 मवेशियों को कहां से लाया गया था और इन्हें उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments