Home चैनपुर पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा युवक, तलाशी में निकली 16...

पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा युवक, तलाशी में निकली 16 पुड़िया हेरोइन

कैमूर में 6.83 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, 16 पुड़िया बरामद

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनएच-219 पर अवखरा तिमोहानी के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 6.83 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन 16 पुड़िया में रखी हुई थी। गिरफ्तार युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव निवासी स्वर्गीय मदन सिंह के पुत्र भीम सिंह के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम एनएच-219 पर उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हाटा की तरफ से तेज रफ्तार में एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस जांच को देखकर बाइक सवार ने अचानक वाहन मोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी जींस की आगे वाली जेब से एक पन्नी बरामद हुई, जिसमें 16 पुड़िया हेरोइन रखी थी। पुलिस ने पीछे वाली जेब से 1,310 रुपये नकद भी बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन का कुल वजन 6.83 ग्राम पाया गया।

पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम
थानाध्यक्ष के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने ही गांव के सत्येंद्र यादव से हेरोइन ली थी और उसे बेचने के लिए ले जा रहा था।
मामले को लेकर चैनपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पुलिस अब मामले में बताए गए कथित सप्लायर सत्येंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

 

Exit mobile version