Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक बाइक सवार सतौना नहर के रास्ते शराब की खेप लेकर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध बाइक सवार की तलाश में जुट गई। इसी क्रम में हाटा बाजार के पास सामने से एक बाइक आती दिखाई दी। बाइक के पीछे एक बोरा बंधा हुआ था। पुलिस की गाड़ी पर नजर पड़ते ही बाइक सवार ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। हालांकि, इसी दौरान बाइक सड़क पर पलट गई। इसके बाद वह बाइक छोड़कर भागने लगा।
540 पीस शराब बरामद, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस के सशस्त्र बलों ने फरार हो रहे बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई बाइक और उस पर बंधे बोरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरे से 200 मिलीलीटर की 540 पीस देसी मसालेदार शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 108 लीटर बताई गई है।
बाइक मालिक की भी हो रही पहचान
मामले में पुलिस ने शराब और होंडा शाइन बाइक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार धंधेबाज और बाइक के मालिक की पहचान करने के साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



