Home चैनपुर पुलिस की कार्रवाई, हाटा बाजार से 108 लीटर देसी मसालेदार शराब बरामद;...

पुलिस की कार्रवाई, हाटा बाजार से 108 लीटर देसी मसालेदार शराब बरामद; बाइक छोड़कर धंधेबाज फरार

हाटा बाजार में 108 लीटर देसी शराब बरामद, बाइक छोड़कर धंधेबाज फरार

Bihar: कैमूर, बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा बाजार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 108 लीटर देसी मसालेदार शराब बरामद की है। पुलिस को देखकर बाइक सवार कथित शराब धंधेबाज ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी बाइक सड़क पर पलट गई, जिसके बाद वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब के साथ होंडा शाइन बाइक को जब्त कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक बाइक सवार सतौना नहर के रास्ते शराब की खेप लेकर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध बाइक सवार की तलाश में जुट गई। इसी क्रम में हाटा बाजार के पास सामने से एक बाइक आती दिखाई दी। बाइक के पीछे एक बोरा बंधा हुआ था। पुलिस की गाड़ी पर नजर पड़ते ही बाइक सवार ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। हालांकि, इसी दौरान बाइक सड़क पर पलट गई। इसके बाद वह बाइक छोड़कर भागने लगा।

540 पीस शराब बरामद, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के सशस्त्र बलों ने फरार हो रहे बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई बाइक और उस पर बंधे बोरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोरे से 200 मिलीलीटर की 540 पीस देसी मसालेदार शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 108 लीटर बताई गई है।

बाइक मालिक की भी हो रही पहचान

मामले में पुलिस ने शराब और होंडा शाइन बाइक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार धंधेबाज और बाइक के मालिक की पहचान करने के साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version