Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में पुर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसमें पति-पत्नी के घायल होने की बात बताई जा रही है घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल पति पत्नी को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लाकर इलाज करवाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारपीट की घटना से संबंधित घायल कयूम शाह पिता मोहम्मद शाह ने चैनपुर थाने में मारपीट से संबंधित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है, दिए गए आवेदन में कयूम शाह के द्वारा बताया गया है पूर्व के विवाद को लेकर शाम के पहर गांव के ही यूनुस शाह शमशेर शाह एवं नूर हसन शाह एवं शमशेर शाह की पत्नी गुलबसा बीबी गाली गलौज करते हुए इनके घर में घुस गई।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
जब इनकी पत्नी और यह खुद गाली गलौज के लिए मना किए तो लोगों के द्वारा हाथ में लिए गए लाठी डंडे से इनकी पत्नी के साथ मारपीट की जाने लगी जिसमें इनकी पत्नी का सर फट गया, जब इनके द्वारा बीच-बचाव किया जाने लगा, तो उन लोगों के द्वारा इनके साथ भी मारपीट की गई।

शोर शराबा और मारपीट होते देख स्थानीय लोग पहुंचकर किसी तरह छुड़ाए तब इनकी जान बची जिसके बाद कुछ लोगों के द्वारा चैनपुर थाने को सूचना दे दी गई जहां से तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई, और इन दोनों पति-पत्नी को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लाकर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
वहीं इससे संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया मारपीट की सूचना प्राप्त हुई थी जहां तत्काल मौके पर पुलिस को भेजा गया जहां से घायल अवस्था में कयूम शाह एवं उनकी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है मामले में प्राप्त आवेदन पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- अर्धनिर्मित टंकी बनी मौत का कुआं, खेलते-खेलते डूबे दो मासूम भाई-बहन
- दिनारा में तनाव के बीच प्रशासन सख्त, पूरे थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू 16 अगस्त से लागू रहेगी पाबंदी, भीड़ जुटाने और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई

