Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर के पास ई रिक्शा पर सवार होकर जा रही एक युवती ई रिक्शा के पलट जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें तत्काल रेफर कर दिया गया है, घायल युवती की पहचान चांदनी कुमारी पिता मनोज सिंह ग्राम सरेया थाना मोहनिया के निवासी के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्घटना से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक चांदनी कुमारी मोहनिया से अवखरा पहुंची और वहां से ई रिक्शा पर सवार होकर सिकंदरपुर किसी बाबा के पास जा रही थी, सिकंदरपुर पहुंचने के पहले ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर चार्ट में पलट गई।
- शादी का झांसा देकर 50 हजार की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा
- सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, केबिनों की जांच में मचा हड़कंप; संचालक समेत कई गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद होने का दावा
जिसमें अन्य यात्री भी बैठे हुए थे जो किसी तरह से कूदकर बाहर निकल गए, मगर चांदनी कुमारी के पैर पर ही ई रिक्शा की बैटरी झटके में पलट गई, जिससे चांदनी के पैर पुट गया, जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा सहयोग करते हुए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ रेफर कर दिया गया है।
- मुजफ्फरपुर में दस्तावेजी फर्जीवाड़े का खुलासा, UIDAI मशीन से लेकर क्लोन अंगूठे तक बरामद; दो गिरफ्तार
- युवती पर चाकू से हमला, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद पीछा करने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं से जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा बताया गया, दुर्घटना की सूचना मिली थी घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया गया, सिकंदरपुर के पास से ई रिक्शा चालक भाग निकला है ई रिक्शा चालक कौन था जिसकी जानकारी नहीं मिली है।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

