Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के छोटकी लोहरा एवं गांगोडीह के दो पक्षों के बीच रविवार की सुबह पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई, मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति के घायल हो जाने का मामला सामने आया है, जिन का इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारपीट की घटना से संबंधित जानकारी देते हुए ग्राम छोटकी लोहरा के निवासी सुगन कुमार पिता धुरफेंकन बिंद के द्वारा बताया गया रविवार की सुबह 7:30 बजे के करीब यह शौच करने के लिए गांव से पूरब की तरफ खेत में गए थे, उस दौरान पूर्व के विवाद को लेकर रमुन बिंद पिता स्वर्गीय सुरेश बिंद एवं विजेंद्र कुमार पिता रमुन बिंद दोनों के द्वारा घेर कर लाठी डंडे से मारपीट की जाने लगी, जिसमें यह घायल हो गए, मारपीट की सूचना पर मौके पर घर के और अन्य सदस्य पहुंच गए उन लोगों के साथ भी मारपीट की गई है।
वैशाली से पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बिहार अब निवेश, बुनियादी ढांचे और रोजगार के नए दौर में
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निवेश के नए अवसरों से बदल रही बिहार की तस्वीर
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। एनडीए सरकार के कार्यकाल में करीब दो लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए गए हैं। गया में स्टील परियोजना पर काम आगे बढ़ रहा है, जबकि मोतिहारी में चीनी मिल को दोबारा चालू करने के उद्देश्य से गन्ना नीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि पहले बिहार की पहचान घोटालों और अव्यवस्थाओं से जुड़ी रहती थी, लेकिन अब प्रदेश में विकास परियोजनाओं को गति मिल रही है। नालंदा, गया, शाहाबाद, कैमूर और पटना सहित विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के विकास पर काम किया जा रहा है।
सड़क और बिजली के क्षेत्र में बड़े बदलाव का दावा
प्रधानमंत्री ने बिहार में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए चल रही परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राज्य में हाईवे निर्माण पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। औरंगाबाद में छह लेन सड़क का लोकार्पण भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऊर्जा क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बक्सर, पीरपैंती और फुलवरिया बांध क्षेत्र में सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है। जिन ग्रामीण इलाकों में कभी बिजली पहुंचाना चुनौती माना जाता था, वहां अब बिजली उत्पादन की संभावनाएं विकसित हो रही हैं। शहरी परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की गई हैं।
किसानों और युवाओं के लिए शिक्षा व सिंचाई पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिहार में 11 हजार से अधिक नलकूपों की व्यवस्था की गई है। इससे कृषि गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। शिक्षा के क्षेत्र में 200 से अधिक डिग्री कॉलेज खोले जाने का भी उल्लेख किया। महिलाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए माता सीता डिग्री कॉलेज खोलने के निर्णय को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा प्रदेश की जरूरतों और विकास की संभावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। युवाओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में बिहार विकास की नई कहानी लिख सकता है।
गरीब परिवारों और महिलाओं के लिए योजनाओं का जिक्र
प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गरीबों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है और गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बिहार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के 43 लाख परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, 75 लाख किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि पहुंचाई गई है। इसके अलावा 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की उपलब्धि भी उन्होंने सामने रखी।
नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना, विकसित बिहार का आह्वान
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक बिहार की सेवा की है और प्रदेश में सुशासन का भरोसा कायम किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में सम्राट चौधरी भी बिहार को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत रामविलास पासवान को भी याद किया। एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने गठबंधन के सभी घटक दलों को बधाई दी। छठ महापर्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने बिहार की माताओं और बहनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और कहा कि छठी मैया के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास का नया दौर आगे बढ़ रहा है। अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने लोगों से विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार को समर्थ और समृद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। विकास की इस यात्रा में न रुकना है और न थकना है।
वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष से रमुन बिंद पिता स्वर्गीय सुरेश बिंद एवं विजेंद्र कुमार पिता रमुन बिंद जिसमें रमन बिंद का मारपीट में सर फटा है, इनके द्वारा बताया गया कि यह अपने खेत में पटवन की लिए तैयारी कर रहे थे, उस दौरान सुगन कुमार पिता धुरफेकन बिंद के द्वारा गाली-गलौज किया जाने लगा और मारपीट की जाने लगी जिसमें इनका सर फट गया जबकि उनके पुत्र विजेंद्र कुमार के शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें हैं।
भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
साक्ष्यों के साथ सभापति को सौंपा गया पिटीशन
मुलाकात के बाद पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सभापति को पूरे मामले की जानकारी देते हुए दोनों एमएलसी के खिलाफ संवैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर उनका पक्ष जानने और नियमानुसार निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। किशोर कुमार मुन्ना के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने पेन ड्राइव के माध्यम से सभापति को आवश्यक साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। इनमें समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें, मीडिया में दिए गए बयान और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से संबंधित अन्य सामग्री शामिल है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्य सचिव और संबंधित आयुक्त को भी पक्षकार बनाया गया है। जन सुराज ने संबंधित साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेकर कार्रवाई का आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि सभापति के समक्ष मामले की गंभीरता रखते हुए शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि सभापति ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि मामले में कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप उचित कार्रवाई की जाएगी। रामबली चंद्रवंशी ने उम्मीद जताई कि सभापति लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए इस मामले में निष्पक्ष निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अपनी याचिका के साथ सभी संबंधित साक्ष्य उपलब्ध करा दिए हैं।
अब सभापति के फैसले पर टिकी निगाहें
फिलहाल जन सुराज की ओर से दोनों निर्दलीय एमएलसी की सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर उठाए गए इस कदम के बाद राजनीतिक हलकों में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, सदस्यता समाप्त करने को लेकर अंतिम निर्णय विधान परिषद के सक्षम प्राधिकारी द्वारा संबंधित संवैधानिक प्रावधानों और उपलब्ध तथ्यों के परीक्षण के बाद ही लिया जाएगा। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी, सुभाष कुशवाहा, तेज नारायण सहनी, सुरेश पटेल, ओबैदुर रहमान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से 2 लोग घायल हैं पहले पक्ष से सुगन कुमार एवं दूसरे पक्ष से रमुन बिंद घायल हैं, घायलों को इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है आवेदन प्राप्त होने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
कैमूर में मंदिरों को निशाना बना रहा चोरों का गिरोह, हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट, घंटा और नकदी चोरी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक के बाद एक मंदिरों को बना रहे निशाना
चांद प्रखंड में पिछले एक महीने के दौरान चोरों ने करीब आधा दर्जन मंदिरों को निशाना बनाया है। अक्टूबर महीने में बढ़ाडी गांव स्थित काली मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद 2 नवंबर 2026 को चांद शिव मंदिर से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, मुकुट और घंटा समेत अन्य सामान चोरी कर लिए गए थे। अब परसिया गांव के हनुमान मंदिर में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को विशेष अभियान चलाना चाहिए।
एक ही गिरोह पर पुलिस को शक
इस संबंध में चांद थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंदिरों में चोरी की घटनाओं का तरीका लगभग एक जैसा है। आशंका है कि इसके पीछे एक ही पेशेवर गिरोह सक्रिय है, जो लगातार मंदिरों को निशाना बना रहा है। पुलिस इस गिरोह की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने मंदिरों में रात्रि के समय पुजारियों के नहीं रुकने को भी चोरी की घटनाओं का एक प्रमुख कारण बताया। हालांकि, लगातार हो रही वारदातों के बीच अब ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस रात्रि गश्ती बढ़ाए और मंदिरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि धार्मिक स्थलों को चोरों के निशाने से बचाया जा सके।





