Home बिहार पुर्व मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर समान नागरिक सहिंता, जनसंख्या...

पुर्व मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर समान नागरिक सहिंता, जनसंख्या नियंत्रण कानून पर दिया बयान

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह

Bihar: पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपनी बयानों और विवादों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं एक बार फिर गिरिराज सिंह ने एनआरसी, कॉमन सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानून पर अपना बयान दिया है और उन्होंने कहा कि इन कानून को लागू करने के लिए बीजेपी की सरकार ही नहीं बल्कि देश की तैयारी होनी चाहिए, यह सब कानून देश के लिए जरूरी है क्योंकि भारत में पूरी दुनिया की आबादी का 18 से 20% है, यहां के जनसंख्या के हिसाब से जमीन और पानी कम है, सीमित संसाधन है केरल, कश्मीर, बंगाल और पूर्वांचल जैसे राज्य में कड़े कानून लाने की जरूरत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

ऐसा कड़ा कानून हो जो हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्म पर लागू होना चाहिए, जो यह कानून नहीं माने उन्हें सरकारी सुविधा से अलग कर दिया जाए उनकी वोटिंग राइट समाप्त कर देनी चाहिए तभी देश में इन लोगों के कानून लागू होने के बाद उसे मानेंगे और उस पर अमल करेंगे, आगे उन्होंने कहा कि वोट के सौदागरों ने देश को धर्मशाला बना दिया है, बिहार के महागठबंधन और पार्टियों के विरोध पर गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन यदि चाहे कि हम आग लगा दें तो जनता उन्हें आग लगाने नहीं देगी,  देश महागठबंधन और सरकार से नहीं चलता हैं देश समस्या और उसके समाधान से चलता है, मुख्यमंत्री हर चीज वोट और धर्म की नजर से ना देखें।

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर भी गिरिराज सिंह ने जमकर निशाना साधा और कहा कि जो आदमी अपनी पार्टी को तबाह कर रहा है वह कैसे बर्बाद करने की बात कर सकता है दरअसल राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें नष्ट करने के लिए करोड़ों खर्च करते हैं उनके इसी बयान के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी प्रतिक्रिया आई और उन्होंने कहा कि मैंने उन गांवो का दौरा किया है जहां मुस्लिम छठ पूजा करते हैं मैंने बार-बार कहा है कि हमें मुस्लिम से कोई नफरत नहीं है यह कट्टरपंथी है जो समाज में जहर फैलाते हैं और वैसे जैसे लोग देश के लिए खतरनाक हैं।

Exit mobile version