Homeचैनपुरपुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटे पर हमला

पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटे पर हमला

चैनपुर थाना क्षेत्र के घटमापुर गांव में पुराने विवाद को लेकर सामूहिक मारपीट की घटना हुई। हमले में पति-पत्नी और उनका पुत्र घायल

Bihar | Kaimur (चैनपुर) कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटमापुर में पूर्व के विवाद को लेकर एक परिवार पर सामूहिक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पति-पत्नी और उनका पुत्र घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर चैनपुर थाना में आवेदन दिया है, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित शुकनाथ बिंद (पिता–स्व. लल्लू बिंद), निवासी घटमापुर द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 7 फरवरी की शाम वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान गांव के विपिन कुमार, भोला कुमार सहित करीब आधा दर्जन लोग एकजुट होकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें शुकनाथ बिंद का होंठ कट गया।

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पुत्र मोती बिंद के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की, जिससे पिता और पुत्र दोनों घायल हो गए। इसी दौरान जब पत्नी लक्ष्मीना देवी मौके पर पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और आरोप है कि आरोपितों ने उनके गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया।

घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित परिवार की जान बचाई। पीड़ित परिवार मौके से भागकर चैनपुर थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इलाज के बाद पीड़ितों ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments