Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान रास्ते में सुनसान स्थान पर घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने रविंद्र कुमार की छाती में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों के इलाज से उनकी जान बच सकी। इस मामले में भभुआ थाना में गोराईपुर गांव निवासी विजय कुमार बिंद, वंशु बिंद और लल्लन बिंद के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजय कुमार बिंद को मोहनिया से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी तक बरामद नहीं हो सका है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों और पीड़ित के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और लूट से जुड़े मामले अन्य जिलों में भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार चल रहे बाकी दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।



