Thursday, April 24, 2025
Homeनवादापुत्री के विवाह के लिए बैंक से पैसा निकलना गई महिला की...

पुत्री के विवाह के लिए बैंक से पैसा निकलना गई महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

Bihar: नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के मुगलसराय गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा ई रिक्शा एवं बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है। मृत महिला की पहचान शांति देवी के रूप में की गई है, जो गया जिले के बेला गांव की निवासी बताई जा रही है। बताया जा रहा है की महिला बंधन बैंक से पैसा निकालने के लिए घर से निकली थी किन्तु बैंक में महिला को पैसा नहीं मिला जिस कारण वह पुनः घर लौट रही थी। इसी दौरान ई रिक्शा एवं बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गई। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए परिजनों के द्वारा बताया गया की इकलौती पुत्री के विवाह की तैयारी घर में की जा रही थी। उसी का सामान खरीदने के लिए महिला बैंक गई थी, तभी दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। वही मृतक महिला की सास मेलो देवी के द्वारा बताया गया कि मेरी बहू बरदाहा बाजार के बंधन बैंक में पैसा निकालने गई हुई थी किन्तु  पैसा वहां नहीं मिला, जिसके बाद वह ई रिक्शा पर बैठकर आ रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने ई रिक्शा में  टक्कर मार दिया एवं बाइक सवार युवक बाइक छोड़ फरार हो गया। ई रिक्शा चालक वहीं पर रहा। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। सास के द्वारा बताया गया कि घर की इकलौती पुत्री की विवाह होना है, विवाह को लेकर ही बहु पैसा निकालने गई थी। कुछ सामान की खरीददारी करनी थी। इसीलिए पैसा निकालने के लिए घर से गई थी। तभी यह घटना घटित हो गई।

वही बहू की मौत से पुरे घर में कोहराम मच गया है। घर का सब कामकाज बहू खुद करती थी और बैंक से पैसा निकालने का काम भी बहू के द्वारा ही किया जाता था। मृतक को चार पुत्र एवं एक पुत्री है। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पोस्टमार्टम करा शव परिवार को सौंप दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments