Homeचैनपुरपीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति...

पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी

चैनपुर में पीएम आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र और गृह प्रवेश की चाबी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड की सभी 16 ग्राम पंचायतों से चयनित लाभुकों को योजना से संबंधित स्वीकृति पत्र, बधाई पत्र और आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक यादव ने की। इस दौरान पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को संबोधित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
बीडीओ अभिषेक यादव ने बताया कि योजना के तहत जिन नए लाभुकों के आवास की स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें औपचारिक रूप से स्वीकृति पत्र दिया गया। वहीं जिन लाभुकों को आवास निर्माण के लिए प्रथम, द्वितीय या तृतीय किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है, उन्हें बधाई पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा जिन लाभुकों का आवास पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, उन्हें गृह प्रवेश के लिए प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। इस दौरान लाभुकों को आवास योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि और निर्माण प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत से पांच-पांच लाभुकों का चयन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को देखा और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवास योजना के तहत लाभुकों को मिलने वाली राशि का विवरण साझा करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र परिवारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सभी 16 पंचायतों के आवास सहायक, प्रखंड कार्यालय के कर्मी और चयनित लाभुक मौजूद रहे। अधिकारियों ने पात्र लाभुकों से आवास निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने की अपील की।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments