Bihar: औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव से एक खबर सामने आ रहा है। जंहा शनिवार को एक पति के द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दिया गया है। वही हत्या के बाद पति रमेश मौर्या घर से भागने का प्रयास किया पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पुलिस ने खून लगा कुल्हाड़ी भी जब्त कर लिया है। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना की जांच की तथा ग्रामीणों एवं महिला के बच्चों से घटना को लेकर पूछताछ की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही गिरफ्तार पति रमेश मौर्या ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। घटना के सम्बन्ध में एसडीपीओ ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची, जंहा पुलिस ने देखा कि महिला के शव को जलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति रमेश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेजा दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है।
पति रमेश मौर्या मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बीमार चल रहा है। किसी बात को लेकर विवाद हुई और आक्रोश में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी ललिता देवी के गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन के कट जाने से ललिता देवी की मौत हो गई। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल की टीम ने भी घटना की जांच की है। घटना का साक्ष्य लिया है। कुल्हाड़ी में लगे खून को बतौर साक्ष्य के रूप में एकत्रित किया है। गिरफ्तार पति को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
Views: 430