Bihar: जमुई जिले से एक बड़ा ही दिलचस्प वाक्या सामने आया है जो बिल्कुल फिल्मी दुनिया की कहानियों से मिलती जुलती है, हो सकता है आने वाले समय में इस पुरे वाक्ये पर एक फिल्म भी बन जाए, दरअसल पूरा मामला फिल्मी कहानी से कम भी नहीं है, एक विवाहिता हर उस सीमा को लांघ गई जिसे पति पत्नी के बीच विश्वास कहते हैं, पति भी अपनी पत्नी की इस हरकत को देख अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करवा दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरा मामला बेंगलुरु से जुड़ा हुआ है जहां बीते 26 दिसंबर को एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी बताया जा रहा है कि पति पत्नी और प्रेमी तीनों जमुई जिले के ही अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं, शादी की एक वीडियो भी इस समय इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जो लोग भी इस वीडियो को देख रहे हैं और पूरे मामले को जानते हैं आश्चर्यचकित रह जा रहे हैं।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
पूरा मामला जमुई जिले के खैरा प्रखंड के ग्राम डांसिडीह का है, जहां के निवासी गुरु रविदास की पुत्री शिवानी कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व सोनो थाना क्षेत्र के ग्राम बल्थर के निवासी विकास से हुई थी, विवाह के उपरांत दोनों एक साथ कुछ महीने अपने गांव बल्थर में ही रहे जिसके बाद विकास बेंगलुरु के जिस कंपनी में काम करता था वहां अपनी पत्नी को साथ में लेकर चला गया और वही रहने लगा
कुछ समय बाद विकास ने अपनी पत्नी शिवानी को भी जिस कंपनी में वह काम करता था उसी में काम के लिए लगवा दिया, दोनों एक साथ काम करने लगे, तभी झाझा प्रखंड के जमूकाबर गांव के निवासी प्रकाश दास के पुत्र सचिन कुमार से शिवानी की दोस्ती हो गई, दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया, और दोनों की नजदीकियां लगातार बढ़ती रही और दोनों ने सभी सीमाएं पार कर दी, जिसके बाद एक दिन शिवानी ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपनी पति से ही विद्रोह कर बैठी, इसके बाद पति और पत्नी में धीरे धीरे दूरियां बढ़ने लगी।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
आखिरकार पति ने थक हार कर अपनी पत्नी को खुद ही उसके प्रेमी से उसका विवाह करवा दिया और अपने सामने ही अपनी पत्नी को प्रेमी के हाथों से सिंदुर दिलवा दिया, सिंदूरदान के बाद पत्नी भी अपने प्रेमी के साथ आराम से चलती बनी, इसके बाद इस पूरे वाक्य की जानकारी धीरे-धीरे विकास के घर वालों को भी हो गई, हालांकि विकास के इस फैसले पर घरवाले को द्वारा अभी तक कोई एतराज नहीं जताया गया है, ना ही किसी के द्वारा इस मामले को लेकर पुलिस के पास कंप्लेंट्स की गई है।
- दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना
- स्टेशन पर नशीला पेय पिलाकर लूट की साजिश नाकाम, पति-पत्नी गिरफ्तार