Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- BJP कार्यालय के बाहर RJD कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, केस दर्ज
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
दरअसल पंजाब में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने यूपी, बिहार के लोगों को पंजाब में भटकते नहीं देने की बात कही थी, बीजेपी ने बयान पर नाराजगी जताई है, सुशील मोदी ने कहा है कि बिहारी इसके लिए प्रियंका गांधी और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे, सुशील मोदी के साथ ही बीजेपी से आने वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी चन्नी के बयान को निंदनीय कहा है।
उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा है कि बिहार और यूपी के लोगों ने देश ही नहीं विश्व में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर पहचान बनाई है लेकिन जिस तरह से कांग्रेस ने इन दोनों राज्यों के लोगों को अपमानित करने की कोशिश की है इसका जवाब पंजाब की जनता भी कांग्रेस को देगी, इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान पर जदयू ने भी आपत्ति जताई है जदयू तरफ से प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि कुछ तथाकथित नेता चुनाव में वोटों के लोभ में देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
- आज़ादी के 70 साल बाद भी वंचित समाज का नहीं हुआ विकास, सरकारें सिर्फ बनती–गिरती रहीं: मायावती
- कैमूर में स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूरी: डीएम–एसपी ने की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग
दरअसल पंजाब के रूपनगर में एक चुनावी सभा में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रियंका गांधी एक साथ मंच पर मौजूद थे, इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि, समझदारी का इस्तेमाल करो, चुनाव का समय है लंबी लंबी बातें नहीं करनी चाहिए, पंजाब पंजाबियों का ही है और पंजाब को पंजाबी ही चलाएंगे।
- कैमूर (भभुआ) बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मतगणना से पहले सभी तैयारियां पूरी!
- दो दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी रहे युवक को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार
प्रियंका गांधी के इस भाषण पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जोश में आ गए और बोले प्रियंका पंजाबियों की बहू है, यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भैया यहां आकर राज नहीं कर सकते, यूपी के भैया को पंजाब में फटकने नहीं देना है, चरणजीत सिंह चन्नी के इस बयान पर प्रियंका गांधी मुस्कुराती रही और इस पर तालियां बजाई।

