Home चैनपुर न्यायालय से लौट रहे दंपति को रास्ते में रोककर मारपीट, मोबाइल और...

न्यायालय से लौट रहे दंपति को रास्ते में रोककर मारपीट, मोबाइल और मंगलसूत्र छीनने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में न्यायालय से घर लौट रहे एक दंपति के साथ रास्ते में मारपीट और छिनतई किए जाने का मामला सामने आया है। भुआलपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन लोगों पर टेंपो रुकवाकर दंपति के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ मोबाइल फोन व मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़ित दंपति चैनपुर थाना पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की। पीड़ितों की पहचान चांद थाना क्षेत्र के ठेठुआ गांव निवासी राजेश यादव और उनकी पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए आवेदन में शीला देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ किसी मामले को लेकर भभुआ न्यायालय गई थीं। न्यायालय का काम पूरा करने के बाद दोनों टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भुआलपुर गांव के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने टेंपो को रुकवा लिया। महिला के अनुसार, बाइक से पहुंचे तीनों लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके और उनके पति के साथ मारपीट की।

शीला देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके पति का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके साथ ही उनके गले से मंगलसूत्र भी निकाल लिया गया।घटना के बाद दंपति ने चैनपुर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version