Homeचैनपुरनौकरी से हटाने की धमकी, फर्जी शादी का दावा और शोषण का...

नौकरी से हटाने की धमकी, फर्जी शादी का दावा और शोषण का आरोप; युवती ने सीनियर पर दर्ज कराई प्राथमिकी

कैमूर में नौकरी से हटाने की धमकी देकर युवती के शोषण का आरोप, FIR दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से युवती के साथ कथित यौन शोषण और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जीविका में सीएम के पद पर कार्यरत एक युवती ने अपने सीनियर पर नौकरी से हटाने की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि आरोपी ने वर्ष 2022 में धोखे से उससे सादे स्टांप पेपर और कई खाली पन्नों पर हस्ताक्षर भी करा लिए थे। बाद में उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर शादी हो जाने की बात कहकर उसे लगातार धमकाया गया। युवती द्वारा चैनपुर थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, वह अविवाहित है और जीविका में सीएम के पद पर कार्यरत है। इसी दौरान उसके सीनियर द्वारा नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

युवती का आरोप है कि आरोपी अक्सर उसके घर आता था और इसी दौरान दबाव बनाकर कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। विरोध करने या किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। युवती के मुताबिक, 22 दिसंबर 2022 को आरोपी ने उसे भभुआ में मीटिंग और डीएम कार्यालय में कागजात जमा करने की बात कहकर बुलाया। इस दौरान उससे एक सादे स्टांप पेपर के अलावा करीब 10 सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। आरोपी ने युवती को बताया कि इन दस्तावेजों को डीएम के पास जमा करना है। युवती का आरोप है कि कुछ दिनों बाद आरोपी ने उसे बताया कि उसके द्वारा स्टांप पेपर पर किए गए हस्ताक्षर के आधार पर दोनों की शादी हो चुकी है। इसके बाद आरोपी लगातार उसे डराने-धमकाने लगा और कथित तौर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

मामले में नया मोड़ 10 जून 2026 को आया, जब युवती आरोपी के घर पहुंच गई। युवती ने वहां कहा कि यदि दोनों की शादी हुई है तो वह भी उसी घर में रहेगी। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी, उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती के अनुसार, मारपीट में उसे चोटें आईं और उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने की बात कही गई। युवती का कहना है कि लोक-लाज के कारण उसने उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की और पंचायत होने का इंतजार करती रही, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी पंचायत नहीं हुई। आखिरकार न्याय की उम्मीद में युवती ने चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि युवती के आवेदन के आधार पर डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments