Homeचैनपुरपंचायत सरकार भवन से चोरी हुआ सबमर्सिबल, पुलिस ने बरामद कर आरोपी...

पंचायत सरकार भवन से चोरी हुआ सबमर्सिबल, पुलिस ने बरामद कर आरोपी को दबोचा

चैनपुर पंचायत सरकार भवन से सबमर्सिबल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव पंचायत में पंचायत सरकार भवन से चोरी हुए सबमर्सिबल मोटर के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सबमर्सिबल मोटर भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, नंदगांव स्थित पंचायत सरकार भवन में लगा सबमर्सिबल मोटर 26 जुलाई 2026 को चोरी हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत सचिव रामजन्म राम ने अपने स्तर से मोटर की काफी खोजबीन की। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

छानबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि ग्राम लोहरा निवासी श्याम सूरज प्रसाद उर्फ भूटन बिंद पर चोरी करने का संदेह है। इसके बाद पंचायत सचिव की ओर से मामले को लेकर चैनपुर थाने में लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पंचायत सरकार भवन से सबमर्सिबल मोटर चोरी होने की सूचना आवेदन के माध्यम से मिली थी। मामले में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए संदेह व्यक्त किया गया था।

पुलिस की जांच के दौरान श्याम सूरज प्रसाद को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने सबमर्सिबल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सबमर्सिबल मोटर बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उसे हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पंचायत सरकार भवन से हुई चोरी की घटना का उद्भेदन हो गया है। वहीं, चोरी का सामान बरामद होने से पंचायत स्तर पर भी राहत की स्थिति है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments