Home बिहार निर्वाचन आयोग ने की लोकसभा 2024 की तैयारी शुरू अत्याधुनिक ईवीएम से...

निर्वाचन आयोग ने की लोकसभा 2024 की तैयारी शुरू अत्याधुनिक ईवीएम से होगा चुनाव

ns news

Bihar: निर्वाचन आयोग के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू कर दी गई है बिहार के सभी लोकसभा सीटों पर अत्याधुनिक ईवीएम से चुनाव होगा 1 सीटों से 24 बीयू जुड़ सकेंगी, सभी जिलों नई ईवीएम भेजी जा रही है बिहार के सभी 40 सीटों पर इस बार ईसीआइएल यानी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन आफ इंडिया तेलंगाना द्वारा तैयार की गई एम-3 ईवीएम का ही उपयोग होगा यह अत्याधुनिक ईवीएम है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

इसके एक कंट्रोल यूनिट में 24 बैलट पेपर यूनिट को जोड़ने का विकल्प है, इस कारण एक लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवारों की संख्या 383 तक होने पर भी एक ही कंट्रोल यूनिट से काम चल जाएगा, प्रत्येक बैलेट यूनिट में 16 उम्मीदवारों के लिए जगह होती है, इसके अलावा एक नोटा भी होता है पहले बेल की एम-3 ईवीएम में चार बैलेट यूनिट को ही जोड़ा जा सकता था यानी 63 से अधिक उम्मीदवार की स्थिति में दो कंट्रोल यूनिट जोड़ना जरूरी होता, सभी पुरानी बेल ईवीएम  को हटाया जा रहा है। ‌

इस ईवीएम में खराबी आने की आशंका काफी कम है वही किसी तरह की गड़बड़ी आने पर ईवीएम ही इसकी जानकारी देगी इससे तुरंत सही किया जा सकेगा जिससे चुनाव बेहतर तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलेगी, लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए मई से बूथों का युक्तीकरण किया जाएगा।

Exit mobile version