Home चैनपुर नाले के पानी में डूबी गली: बिड्डी गांव में बच्चों से लेकर...

नाले के पानी में डूबी गली: बिड्डी गांव में बच्चों से लेकर महिलाओं तक सब परेशान

बिड्डी गांव में नाली जाम होने से मुख्य गली में घुटने तक गंदा पानी जमा

Bihar | कैमूर: जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड की जगरिया पंचायत स्थित बिड्डी गांव की मुख्य गली इन दिनों नाली के गंदे पानी से भरी हुई है। जल निकासी बंद होने के कारण घुटने तक बदबूदार पानी जमा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दलित बस्ती स्कूल रास्ता समस्या

ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि वर्षों से नाली का पानी निजी जमीन में बहता था, लेकिन मिट्टी भर दिए जाने से निकासी रुक गई। अब पूरी गली में सड़ांध फैल रही है और लोगों का चलना मुश्किल हो गया है।
वार्ड संख्या तीन के सदस्य विजेंद्र कुमार ने कहा कि समस्या को लेकर पंचायत के मुखिया से कई बार शिकायत की गई, लेकिन फंड के अभाव का हवाला देकर काम नहीं कराया गया। उन्होंने माना कि स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है।

सबसे ज्यादा दिक्कत दलित बस्ती के बच्चों को हो रही है। कक्षा 3 की छात्रा प्रीति कुमारी ने बताया कि उसे रोज स्कूल जाने के लिए जूते हाथ में लेकर गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। वहीं दसवीं की छात्रा प्रिया कुमारी ने कहा कि पंचायत से शिकायत के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
महिलाओं को भी भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि घुटने तक भरे पानी से गुजरने के लिए कपड़े ऊपर करना मजबूरी बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द निकासी और सफाई की व्यवस्था नहीं हुई तो बीमारी फैल सकती है।

Exit mobile version