Home मोहनिया कैमूर में पटीदारों की खूनी रंजिश: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या,...

कैमूर में पटीदारों की खूनी रंजिश: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, गांव में मातम

कैमूर में पटीदारों की रंजिश में युवक की हत्या | रामगढ़ तेनुआं गांव लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

रामगढ़ तेनुआं गांव घटना

Bihar | कैमूर (रामगढ़):  थाना क्षेत्र के तेनुआं गांव में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटे जाने के बाद 30 वर्षीय युवक सुगा बिंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव में तैनात पुलिस पदाधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर तेनुआं गांव में दो पटीदार परिवारों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि राजू बिंद के परिवार के लोगों ने धरमू बिंद के पुत्र सुगा बिंद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में परिजनों ने घायल सुगा बिंद को रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई सूरज बिंद के बयान पर राजू बिंद, विनोद बिंद, अजय बिंद और नागेंद्र बिंद समेत आठ लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।

घटना के बाद तेनुआं गांव में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रशासन द्वारा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Exit mobile version