Homeमोहनियानाबालिग से छेड़छाड़ के केस में होटल मैनेजर गिरफ्तार मालिक फरार

नाबालिग से छेड़छाड़ के केस में होटल मैनेजर गिरफ्तार मालिक फरार

छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में हुई घटना ने सनसनी फैला दी। 10 फरवरी को अवारी के होटल विमल प्वाइंट में रिश्तेदार की शादी के आयोजन में शामिल होने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ प्रबंधक शिवम कुमार बिगुर ने छेड़छाड़ की कोशिश की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनियां थाना

वार्ड 15, अवारी ग्राम निवासी शिवम, पिता भोलानाथ बिगुर, ने रात करीब 3-4 बजे लड़की को बहाने से सीढ़ियों के पास वाले कमरे में खींच लिया। दरवाजा बंद कर गलत हरकतें शुरू कीं और विरोध पर मुंह दबाने की कोशिश की। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी।

लड़की गुरुवार को घर लौटी तो डरी हुई और रोती दिखी। मां से सारी बात बताई। परिजनों ने होटल जाकर प्रबंधक व मालिक से शिकायत की, लेकिन मालिक ने आरोप नकार दिया। विवाद के दौरान 10-15 अज्ञात लोगों ने परिजनों पर हमला किया, एक रिश्तेदार से सोने का चेन व ब्रेसलेट लूट लिया और धमकियां दीं।शुक्रवार को पीड़िता ने मोहनियां थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने फौरन कार्रवाई कर शिवम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि होटल मालिक फरार है, उसके खिलाफ मारपीट व धमकी के आरोप हैं। पूरी जांच चल रही है, दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments