Homeचैनपुरनशे में हंगामा कर रहे छह लोगों पर पुलिस की कार्रवाई हुए...

नशे में हंगामा कर रहे छह लोगों पर पुलिस की कार्रवाई हुए गिरफ्तार

कैमूर में नशे में हंगामा करते छह लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। अलग-अलग गांवों और बाजार क्षेत्र में नशे की हालत में लोगों के साथ हंगामा करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में सभी के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में जगरिया गांव निवासी मनोज कुमार, राजकुमार तिवारी और विमलेश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा लोहरा गांव निवासी मंटू बिंद तथा हाटा बाजार निवासी सत्यम हवाई और पिंटू राईन को भी गिरफ्तार किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर की कार्रवाई
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि स्थानीय लोगों से अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोगों के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जगरिया गांव से मनोज कुमार, राजकुमार तिवारी और विमलेश कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, लोहरा गांव से मंटू बिंद को पकड़ा गया, जबकि हाटा बाजार से सत्यम हवाई और पिंटू राईन को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि
थानाध्यक्ष के मुताबिक, गिरफ्तार सभी लोग अत्यधिक नशे की हालत में पाए गए थे। पूछताछ के दौरान उनके मुंह से शराब की गंध भी आ रही थी। इसके बाद सभी को चैनपुर थाना लाकर शराब सेवन की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच कराई गई। जांच के दौरान सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments