Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इसी बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने हस्तक्षेप किया, कारण जानने की कोशिश की और उन्हें मनाने में कामयाब हो गए, रविवार की शाम डॉ जयसवाल ने पत्रकारों को बताया कि नरकटियागंज के विधायक रश्मि वर्मा के त्यागपत्र के प्रकरण को बंद समझा जाए, उनके परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद है, इसी को लेकर उनके परिवारिक सदस्यों ने विधायक के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने इस तरह का कदम उठाया था, यह मामला पूरी तरह पारिवारिक है, इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है, पारिवारिक विवाद की वजह से जैसे भी पुलिस के अधिकारियों पर संदेह की थी, इसके लिए उच्च अधिकारियों से मिलकर निदान निकालेंगे।
- बंद घर में करोड़ों की चोरी! शिक्षिका के घर से 5 किलो चांदी, सोने के गहने और 2 लाख नकद गायब
- नशे के कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई बनी युवक की हत्या की वजह, 24 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार
दरअसल रविवार की दोपहर नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने से संबंधित एक पत्र इंटरनेट मिडिया पर वायरल हो गया, जो 9 जनवरी 2022 को विधायक के लेटर हेड पर लिखी गई है, बिहार विधानमंडल के अध्यक्ष को संबोधित पत्र लिखा गया है कि मैं निजी कारणों से बिहार विधानसभा की सदस्यता से स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रही हूं, मेरे त्यागपत्र को स्वीकार करने की कृपा करेंगे, विधायक ने कहा कि मैं त्यागपत्र सौंपने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पास जा रही हूं।
- कैमूर में मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; तीन की तलाश जारी
- मोहनिया में बस यात्रा के दौरान मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार
वही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में भाई का नाम आने के मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इन मामलों में मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है, यह प्रकरण पूरी तरह से पारिवारिक विवाद की वजह से हैं, वह इस तरह के निर्णय से पार्टी की छवि खराब होने के सवाल पर डॉ जायसवाल ने कहा कि वे घर वापस आ रही है, इसके बाद उनसे बातचीत की जाएगी तभी कुछ कहा जा सकता है।
- शादी का झांसा देकर 50 हजार की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा
- सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, केबिनों की जांच में मचा हड़कंप; संचालक समेत कई गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद होने का दावा

