Homeचैनपुरनमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग पर हमला: पुरानी रंजिश में पिटाई, गांव...

नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग पर हमला: पुरानी रंजिश में पिटाई, गांव में बढ़ा तनाव

चैनपुर बिऊर में नमाज जा रहे बुजुर्ग पर हमला, पुरानी रंजिश में मारपीट

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बिऊर गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब बुजुर्ग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जा रहे थे। पीड़ित मकसूद खान के पुत्र महबूब खान ने बताया कि 11 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे उनके पिता मस्जिद की ओर जा रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान गांव के ही दो लोगों—वारिश खान और फरीद खान—ने रास्ते में उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो मकसूद खान जमीन पर बेहोश पड़े थे। उन्हें तुरंत चैनपुर थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इलाज के बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।  आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद बिऊर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments