Bihar: औरंगाबाद जिले में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जंहा पुलिस के द्वारा पहाड़ी क्षेत्र से भारी संख्या में करतूस सहित अन्य विस्फोट पदार्थ बरामद किए गए हैं। मामले के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक अंब्रिश राहुल के निर्देशन में सी.आर.पी.एफ की कोबरा बटालियन के उप-समादेष्टा, धीरेन्द्र पाठक, श्री दिवेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक एवं अमित कुमार, अनु०पु०पदा०, सदर औरंगाबाद के नेतृत्व में संयुक्त रूप से नक्सलियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जंहा छापेमारी के दौरान औरंगाबाद पुलिस एवं सी.आर.पी.एफ. के द्वारा पचरुखिया स्थित कैंप से लगभग 1.3 कि०मी० दक्षिण-पूरब दिशा में करीबाडोवा एवं बॉसडीह पहाड़ी के बीच से 303 का 1970 कार्टिज, 5.56×39 एम.एम का 230 कार्टिज, 7.62×51 एम.एम. का 6 कार्टिज कुल 2206 कार्टिज तथा चकरबँधा नियर लादिन पहाड़ के नजदीक से 2 प्रेशर IED बरामद किया गया, जिसका वजन क्रमश: 3 एव 4 किलोग्राम है। जिसके बाद बरामद प्रेशर IED को सुरक्षात्मक तरीके से विनष्ट कर दिया गया।
पुलिस बल द्वारा किये गये संयुक्त कारवाई से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है एवं नक्सली गतिविधि पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी है। इस छापामारी दल में पु०नि० समीर कुमार यादव, सी.आर.पी.एफ. पु०अ०नि० विकास मीना, सी.आर.पी.एफ. पु०अ०नि० भरत सिंह, सी.आर.पी.एफ. पु०अ०नि० माधव कुमार सिंह, मदनपुर थाना, सि०/बी.डी.डी.एस. अक्षय कुमार, सी.आर.पी.एफ. एवं मदनपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।
Views: 399