Homeचैनपुरनंदगांव में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दंपती पर हमला; सिर...

नंदगांव में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दंपती पर हमला; सिर फूटा, पत्नी भी गंभीर घायल

कैमूर: पुरानी रंजिश में दंपती पर हमला, मारपीट में पति-पत्नी घायल, FIR दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक दंपती घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। उपचार के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़ित विनोद यादव (पिता- कान्त यादव), निवासी नंदगांव, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के राम अवतार यादव, पप्पू यादव, नीतीश यादव समेत अन्य लोग कथित रूप से एकजुट होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान विनोद यादव के सिर पर गंभीर चोट लगी। पति को बचाने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की और उन्हें जमीन पर घसीटते हुए घायल कर दिया। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी आरोपितों द्वारा उनके घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की घटना की जा चुकी है। घटना के बाद दंपती चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें चैनपुर सीएचसी भेजा। इलाज पूरा होने के बाद पीड़ित ने लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments