Homeदुर्गावतीधनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई 14 वर्षीय बालिका,...

धनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई 14 वर्षीय बालिका, मौके पर मौत

धनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई 14 वर्षीय बालिका, मौत

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसे में 14 वर्षीय बालिका की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा धनेछा रेलवे स्टेशन के समीप पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड पर उस समय हुआ, जब बालिका रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना

सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए मोहनिया ले गई। मृतका की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के कोटसा गांव निवासी जुल्मी राम की 14 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अनु अपने ननिहाल तिरोजपुर गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके माता-पिता रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अनु तिरोजपुर स्थित ननिहाल से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान वह दुर्गावती बाजार की ओर गई थी। आशंका जताई जा रही है कि बाजार से वापस लौटने के दौरान धनेछा स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments