Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के बाद आनन-फानन में घायल को पटना एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जानकारी के अनुसार फुलवारीशरीफ के मुर्गीयाचक निवासी मोहम्मद अख्तर उर्फ अख्तर मुखिया बुधवार की सुबह अपने घर में नाश्ता कर रहे थे, इसी दौरान जमीन दिखाने के नाम पर कुछ लोगों ने उन्हें बुलाया और घर से कुछ दूर जाने पर उन्हें एक के बाद एक लगातार आठ गोली मारी।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
अपराधियों की संख्या चार बताई जा रही है वही अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए थे, अपराधियों ने घायल को कनपटी और पेट में गोली मारी है पुलिस का कहना है की उन्हें इस कदर गोली मारी गई है की उनका किसी भी सूरत में बचाना मुश्किल था।
दरअसल अख्तर मुखिया हाथी प्रेम के लिए पहचान जाते थे, उन्होंने अपनी 5 करोड़ से ज्यादा संपत्ति अपने दोनों हाथियों के नाम कर दी थी इसी वजह से वह बिहार में हाथी वाले मुखिया के नाम से जाने जाते थे, उनके बेटे जब उनके मुताबिक नहीं बने तो उन्होंने अपनी सारी जमीन जायदाद अपने हाथियों के नाम कर दी और अपने बेटों को संपत्ति से भी दखल कर दिया अख्तर मुखिया ज्यादातर समय हाथी के साथ बिताने लगे बेटों को संपत्ति से बेदखल करने के बाद वह खुद को अकेला और बेसहाय महसूस नहीं करते थे।
- कुत्तों के झुंड से घिरे हिरण को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग ने पहुंचकर कराया रेस्क्यू
- घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, सास और जेठ पर विवाहिता से मारपीट का आरोप
इससे पूर्व भी उनके बेटे मिराज उर्फ पिंटू ने रेप के केस में उन्हें फंसने की कोशिश की थी, पिंटू ने अपनी प्रेमिका से रेप केस में उन्हें फंसाया था, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था, इन सब के बाद उन्होंने अपने इकलौते बेटे को जायदाद से बेदखल कर दिया था।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार