Home मोहनिया दो वाहनों की हुई भीषण टक्कर, 1 कि मौत 8 जख्मी

दो वाहनों की हुई भीषण टक्कर, 1 कि मौत 8 जख्मी

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा रामपुर गांव के समीप NH-30 पर हुए दो वाहनों की भीषण टक्कर में 1 यात्री की मौत हो गई। जबकि वही 8 यात्री घायल बताये जा रहे है। मृतक की पहचान अनिता देवी के रूप में की गई है, जो मोहनियां थाना क्षेत्र के बढ़ूपर ग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनियां थानावही घायलों की पहचान बढ़ूपर के सुरेंद्र सिंह के पुत्र आकाश कुमार, दशरथ सिंह की पत्नी प्रतिमा देवी, सुनील कुमार शर्मा के पुत्र प्रीतम कुमार शर्मा व रूपेश कुमार शर्मा, नवरत्न कुमार, भभुआ के परसिया ग्राम निवासी बदन पासवान की पुत्री अमृता कुमारी, भिखमपुर निवासी मनोज पासवान की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार एक टाटा मैजिक वाहन मोहनियां से बढ़ूपर जा रही थी। इसी दौरान एनएच 30 मोहनियां-आरा पथ पर रामपुर गांव के समीप तेज गति से जा रही फोर्स वाहन ने पीछे से टाटा मैजिक में जोरदार टक्कर मार दिया।

जिस कारण टाटा मैजिक दो पलटनिया मारकर चाट में पलट गई। दुर्घटना में उक्त नौ लोग घायल हो गए। चालक फोर्स वाहन को छोड़कर भाग निकला। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद अनिता देवी व उनके पुत्र आकाश कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जंहा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही अनिता देवी की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

 

 

Exit mobile version