Bihar: पटना जिले के बाढ़ से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा शुक्रवार को बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना अंतर्गत सहनौरा गांव में होलिका दहन को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष के द्वारा ग्रामीण सड़क पर होलिका दहन किया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष के द्वारा विरोध किया गया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर पथरबाजी हुई। घटना के सुचना के बाद पुलिस रात्रि से ही वंहा कैंप कर रही है। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हुए है। वही शुक्रवार लगभग 1:00 बजे दिन में दोनो पक्ष में तनाव बढ़ी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया। जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वही मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि दोनो पक्ष में जमकर पत्थरबाजी हुई। यहां तनाव का माहौल है।
एनटीपीसी थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि दोनो पक्षों में होलिका दहन को लेकर रात्रि में विवाद हुआ था, जिसके बाद मामले को शांत कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष के द्वारा एक पक्ष पर फोटो खींचने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद लगभग 1:00 दिन में दोनों पक्ष में पत्थर बाजी हुई, पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। वहीं पत्थरबाजी के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ पत्थर पुलिस की गाड़ी पर भी लगी है।