Homeचैनपुरदेउआ में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग के आरोप में...

देउआ में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग के आरोप में युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

कैमूर: जमीन विवाद में फायरिंग, देउआ गांव से आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के देउआ गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई कथित फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज सिंह पटेल (पिता- स्व. शिवमूरत सिंह पटेल), निवासी देउआ के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़ित भगवती सिंह (पिता- स्व. शंकर सिंह) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 21 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने पुत्र अजय पटेल के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के पंकज सिंह पटेल वहां पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब पिता-पुत्र ने विरोध किया तो आरोप है कि पंकज सिंह ने कमर से देसी कट्टा निकालते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि “आज तुम्हें खत्म कर देंगे, ताकि जमीन का विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाए।” इसके बाद उसने फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी और दोनों बाल-बाल बच गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने चैनपुर थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान आरोपी पंकज सिंह पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments