Homeभभुआकैमूर में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, सदर अस्पताल भभुआ में 6...

कैमूर में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, सदर अस्पताल भभुआ में 6 बेड का आधुनिक आईसीयू शुरू

कैमूर: सदर अस्पताल भभुआ में 6 बेड का आधुनिक ICU शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा

Bihar:  कैमूर जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। सदर अस्पताल भभुआ में मंगलवार को अत्याधुनिक 6 बेड वाले गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) का शुभारंभ किया गया। राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 22 जुलाई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस नई सुविधा का उद्घाटन किया। जिले में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह, नगर परिषद सभापति रवीता पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने कहा कि आईसीयू सेवा शुरू होने से अब गंभीर रूप से बीमार मरीजों को जिले में ही बेहतर और समयबद्ध इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इस सुविधा के माध्यम से मरीजों की 24 घंटे निगरानी, जीवन रक्षक उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी, जिससे उन्हें बाहर रेफर करने की आवश्यकता भी काफी हद तक कम होगी।

आईसीयू में उपलब्ध हैं अत्याधुनिक उपकरण
दर अस्पताल के नवस्थापित आईसीयू में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है। यहां वर्तमान में—
6 आईसीयू बेड
5 वेंटिलेटर
6 कार्डियक मॉनिटर
6 इंफ्यूजन पंप
1 ईसीजी मशीन
1 डिफिब्रिलेटर
1 सक्शन मशीन
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
थर्मामीटर
बीपी मशीन
1 स्टेथोस्कोप
1 बाइपैप मशीन
1 सीपैप मशीन
शुगर जांच मशीन
2 एम्बु बैग सहित अन्य आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

जिले के लिए मील का पत्थर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह आईसीयू कैमूर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती देगा। गंभीर मरीजों की लगातार निगरानी, आपातकालीन उपचार और समय पर जीवन रक्षक चिकित्सा उपलब्ध कराने में यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी। इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, जिला सलाहकार (गुणवत्ता), अस्पताल प्रबंधक, स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments