Homeचैनपुरहाटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों के पांच वारंटी गिरफ्तार,...

हाटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों के पांच वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

कैमूर: हाटा में तीन मामलों के 5 वारंटी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत हाटा से तीन अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था और वे लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बहादुर राम और सहादुर राम, दोनों पिता रामदेव राम, निवासी हाटा शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दूसरे मामले में हरिश्चंद्र चौहान एवं ओमप्रकाश चौहान, दोनों पिता बसंत चौहान, निवासी हाटा को गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे मामले में राजेश कुमार कश्यप, पिता लाल बहादुर साह, निवासी हाटा को भी पुलिस ने दबोच लिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में इन सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी, लेकिन वे गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह नगर पंचायत हाटा में विशेष अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान सभी पांचों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और मेडिकल जांच कराने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments