Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 अक्टूबर की रात ग्राम राधाखाड में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित की गई नाच को देखने गए ग्राम कसेर के निवासी पप्पू सिंह के 25 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार को उसके ही पूर्व के कुछ दोस्तों के द्वारा गोली मारने की बात सामने आई थी, जहां से गंभीर अवस्था में उक्त युवक को भभुआ सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत वाराणसी ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उक्त युवक का लगातार पांच दिनों से इलाज चल रहा था, अंततः इलाज के क्रम में मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई, जिसकी पुष्टि भगवानपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मुशीर आलम के द्वारा की गई है, वहीं इस मौत की सूचना के उपरांत मृतक के घरों में घर में कोहराम मच गया है, परिजनों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था एवं दरोगा की भर्ती में सम्मिलित होने के लिए तैयारी में जुटा था।
- रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से 10 वर्षीय अंकित की मौत, घर में पसरा मातम
- दशहरा की रात महिला की संदिग्ध मौत का खुला नया अध्याय, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और देवर गिरफ्तार
जानकारी के लिए बताते चलें कि ग्राम कसेर के निवासी पप्पू सिंह के पुत्र विष्णु कुमार 15 अक्टूबर की रात राधाखाड में चल रहे नाच प्रोग्राम को देखने के लिए गया था, उस दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम सरैया के कुछ लड़के नाच देखने पहुंचे, बताया जा रहा कि उक्त युवक पूर्व में विष्णु कुमार के दोस्त थे, अचानक दोनों के बीच बहस होने लगी और मामला गोलीबारी तक पहुंच गई।

इस गोलीबारी में विष्णु कुमार के पेट में गोली लग गई, जबकि गोलीबारी से नाराज स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा गोली चलाने वाले युवक सौरभ कुमार के साथ भी मारपीट की बात सामने आई थी, गंभीर रूप से घायल सौरभ कुमार को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज जारी था, मंगलवार की रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों के द्वारा भगवानपुर थाने में तीन नामजद जबकि तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी, जिसमें पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था।
- शादी का झांसा देकर 50 हजार की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा
- सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, केबिनों की जांच में मचा हड़कंप; संचालक समेत कई गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद होने का दावा
इस मामले से जुड़ी जानकारी लेने पर भगवानपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मुशीर आलम के द्वारा बताया गया कि गोलीबारी की घटना को लेकर तीन नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें मुख्य आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, वहीं उसके भाई रवि एवं ज्वाला सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है, उक्त तीन अज्ञात और कौन लोग हैं, उसकी भी जानकारी प्राप्त की जा रही है मामले में अनुसंधान जारी है।
- कैमूर में मजदूरी कटौती पर भड़के मनरेगा श्रमिक, कार्यालय का घेराव कर मांगा पूरा भुगतान
- पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

