Home दुर्गावती दुर्गावती में सांप काटने से युवक की मौत

दुर्गावती में सांप काटने से युवक की मौत

सर्पदंश से मौत

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत कबिलासपुर गांव में सांप काटने से एक युवक की मौत हो गई, मृतक की पहचान कैमूर गांव के रहने वाले सुधार यादव के पुत्र मनोज यादव के रूप में की गई है घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है वहीं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

बताया जा रहा है कि मनोज यादव अपने दरवाजे पर सोए हुए थे तभी मंगलवार की रात करीब 12 बजे एक विषैले सांप ने डस लिया जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उन्हें चंदौली सकलडीहा बाजार में इलाज के लिए ले जाया गया जहां कुछ समय बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। ‌

घटना के बाद दुर्गावती थाने को दी जिसके बाद पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, और बुधवार को पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया, बताया जा रहा है कि मृतक को एक 5 वर्ष पुत्री और 2 वर्ष का पुत्र है घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Exit mobile version