Homeदुर्गावतीदुर्गावती में अवैध ओवरलोडिंग पर खनन विभाग का शिकंजा, बालू लदे टेलर...

दुर्गावती में अवैध ओवरलोडिंग पर खनन विभाग का शिकंजा, बालू लदे टेलर पर 9.24 लाख का जुर्माना

दुर्गावती में ओवरलोडेड बालू लदा टेलर जब्त, 9.24 लाख का जुर्माना

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने अवैध एवं ओवरलोडेड बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डिड़खिली टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच के दौरान विभाग की टीम ने 1000 घनफीट पीला बालू लदे एक टेलर को जब्त किया। जांच के बाद वाहन पर 9 लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जानकारी के अनुसार, खान निरीक्षक स्कैया खातून के नेतृत्व में गृह रक्षक बल के सहयोग से डिड़खिली टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच की जा रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना

इसी दौरान बालू लदे एक टेलर को टीम ने रुकने का संकेत दिया। लेकिन चालक वाहन रोकने के बजाय उसे आगे ले गया और कुछ दूरी पर वाहन को लॉक कर मौके से फरार हो गया।
बताया जाता है कि चालक को पकड़ने के लिए खनन विभाग की टीम ने पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान आगे जा रही सफेद रंग की मारुति कार के चालक ने कथित रूप से टेलर चालक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और वहां से निकल गया। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टेलर को जब्त कर दुर्गावती थाना पहुंचाया।

मामले में खनन विभाग की ओर से दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें टेलर चालक, वाहन मालिक और पासर को आरोपित करते हुए संबंधित नियमावली एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि खनन विभाग द्वारा बालू लदा एक टेलर जब्त किया गया है। वाहन में करीब 1000 घनफीट पीला बालू लदा था। खनन विभाग के पदाधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन पर 9 लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments