Bihar: कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत करमचट और रोहतास के चेनारी थाना के बॉर्डर पर दुर्गावती नदी के किनारे एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने का मामला सामने आने के बाद दोनों थाने की पुलिस में यह असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई कि आखिर शव बरामदगी का स्थल किस थाने में है, काफी लंबी जद्दोजहद के बाद करमचट थाने के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामल शुक्रवार की बताई जा रही है, स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी किनारे चरवाहे अपने पशुओं को चरा रहे थे, उस दौरान शव को पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई, मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है जिसकी पहचान के लिए नियमानुसार पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट जल-जीवन-हरियाली योजना से बिहार हो रहा खुशहाल, पेयजल संकट अब नहीं बनेगी मुसीबत
- Sahara Refund Portal: सहारा में फंसा है पैसा तो तुरंत करें ऐसे आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह नदी किनारे कुछ ग्रामीणों ने शव को देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची करमचट थाने की पुलिस एवं चेनारी थाने की पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल के बाद शव को उठाने में आनाकानी की जाने लगी दोनों थाना के लोग शव बरामदगी की स्थल को एक दूसरे का थाना क्षेत्र बताने में जुटे हुए थे, काफी समय बाद मामला सुलझा और करमचट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
इससे जुड़ी जानकारी देते हुए करमचट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के दुर्गावती नदी किनारे बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है मृतक युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष है, मृतक के शरीर पर ब्लू जींस, और ब्लू पैंट एवं एक काला जैकेट है साथ ही मुंह पूरी तरह से गमछा से बंधा हुआ एवं पैर में जूते हैं, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों से शव की पहचान करवाई गई मगर सफलता नहीं मिली है प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे घटना को कहीं और अंजाम देने के उपरांत शव को यहां छुपाने की नियत से फेंक दिया गया है पोस्टमार्टम के उपरांत पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक शव गृह में सुरक्षित रखा गया है।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी