Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोजित बैठक के दौरान चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाजुद्दीन अहमद सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह एवं एसआई रविंद्र प्रसाद मौजूद रहे, मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए चैनपुर सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए लोगों से आग्रह किया गया इसके साथ ही छठ पूजा के दौरान संवेदनशील व अतिसंवेदनशील छठ पूजा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित चर्चा की गई, एवं जनप्रतिनिधियों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या क्या व्यवस्थाएं की जानी है जिससे संबंधित कई निर्देश भी दिए गए।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
इससे संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर बीडीओ एजाजुद्दीन अहमद, सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र के वैसे तालाब जिन की गहराई ज्यादा है उन्हें चिन्हित किया गया है, जहां मौके पर गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी, इसके साथ ही हाटा नगर पंचायत में स्थित तालाब एवं चैनपुर थाना के सामने स्थित तालाब के पास वाचटावर का निर्माण करवाया जाएगा, जहां से छठ पूजा के दौरान गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।


इसके साथ ही सभी वैसे तालाब जहां छठ व्रतियों के द्वारा पूजा संपन्न किया जाना है वहां पुलिस बल की तैनाती रहेगी, चैनपुर बीडीओ सीओ एवं थानाध्यक्ष के द्वारा सिरबीट, मानीकदह, सिकंदरपुर, करजी आदि तालाबों पर लगातार गस्ती करते हुए निगरानी भी की जाएगी।
- कैमूर में मजदूरी कटौती पर भड़के मनरेगा श्रमिक, कार्यालय का घेराव कर मांगा पूरा भुगतान
- पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

वही मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्राम करजी में स्थित तालाब के पानी के गंदा होने की बात बताते हुए सफाई करवाने का आग्रह किया गया, इसके साथ ही चैनपुर थाना के सामने स्थित तालाब के आसपास लगने वाले मछली एवं मांस की दुकानों को हटवाने के आग्रह किए गए हैं।
- रोहतास से कसेर गांव जा रहे थे दोनों युवक, अनियंत्रित बाइक पलटने से हुआ हादसा; कुदरा सीएचसी में चल रहा इलाज
- दुर्गापूजा पंडाल के पास खेल रही मासूम की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
उक्त मौके पर जगरिया पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार पांडे, करजांव मुखिया राधेश्याम पाल, मदुरना मुखिया सुभाष सिंह, सिरबिट मुखिया प्रतिनिधि वेदव्यास चौबे चैनपुर मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, मेढ़ मुखिया कालिका प्रसाद, उदयरामपुर मुखिया प्रतिनिधि इमरान खान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित

