Homeभोजपुरदिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट: रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर जमीन विवाद में फायरिंग,...

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट: रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर जमीन विवाद में फायरिंग, 5 घायल

भोजपुर के पीरो रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर फायरिंग, जमीन विवाद में 5 लोग गोली से घायल

Bihar: भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर मंगलवार को जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। तीन कठ्ठा जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में पाँच लोग गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे पीड़ित पक्ष
जानकारी के अनुसार, जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कुछ लोग पीरो रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे थे। घायलों में जितू यादव (30 वर्ष), पिता–रामसूरत सिंह, निवासी बलुआ टोला, थाना पीरो सतेन्द्र उर्फ मलख यादव (25 वर्ष), पिता–रामसूरत सिंह, निवासी बलुआ टोला, थाना पीरो
रितेश दूबे (35 वर्ष), पिता–उमेश दूबे, निवासी नगरांव, थाना चरपोखरी पिंटू उर्फ कच्चे कुमार (21 वर्ष), पिता–हिरा लाल सिंह, निवासी बलुआ टोला, थाना पीरो सहित अन्य लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रजिस्ट्री के लिए आने से पहले ही इन्होंने जमीन विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी थी।

पुलिस की मौजूदगी के बीच हुई गोलीबारी
सूचना के आधार पर पुलिस टीम भी मौके के आसपास मौजूद थी, लेकिन इसी दौरान अचानक हथियारों से लैस बदमाशों ने पीड़ित पक्ष को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। अचानक हुई इस फायरिंग से रजिस्ट्री कार्यालय परिसर और सड़क पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घायलों का आरा में इलाज, दो की हालत गंभीर
घटना के बाद सभी घायलों को पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें आरा मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इस घटना के बाद रजिस्ट्री ऑफिस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments