Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आवेदन के अनुसार, गाली-गलौज करने से मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद लाठी-डंडे से रमाकांत बिंद के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। इसी दौरान रामू बिंद, पिंटू बिंद और सोमू बिंद के भी वहां पहुंचने और मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल रमाकांत बिंद मौके पर गिरकर बेहोश हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद रमाकांत बिंद ने चैनपुर थाने पहुंचकर घटना को लेकर आवेदन दिया। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



