Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घायलों में जपला गांव के थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड के रहने वाले 35 वर्षीय सुनीता देवी, 27 वर्ष अनुज कुमार और 8 वर्षीय ज्योति कुमारी शामिल है, यह सभी एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं, वही इस घटना में एक और जमुई जिले का 29 वर्षीय आशीष कुमार, पिता शिवशंकर मंडल बताया जा रहा है जो ऑटो में बैठ कर अपने गांव जा रहा था।
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR


जानकारी के अनुसार यह सभी लोग दीपावली और छठ पर्व को लेकर अपने गांव जाने के लिए सूरत से ट्रेन पकड़ कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर उतारे थे, वही जंक्शन से एक निजी ऑटो में बैठकर बिहार के डेहरी जा रहे थे, तभी कुल्हड़ीयां मोड के समीप एनएच 2 पर अज्ञात ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे यह सभी लोग घायल हो गए।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
वही घटना की सूचना के बाद दुर्गावती थाना की थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा पीएचसी में फोन कर घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजने की जानकारी दी गई, जिसके बाद आनन-फानन में सभी को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी को रेफर कर दिया गया, घटना के संबंध में पीएससी के डॉ अंशुमन ने बताया की सड़क एक्सीडेंट में चार लोग घायल हैं, जिनको एंबुलेंस से पीएचसी अस्पताल लाया गया है, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

